डेमो ट्रेडिंग अकाउंट कैसे खोलें? मोबाइल से शुरू करें फ्री प्रैक्टिस (Step-by-Step guide in hindi)


(राम राम भाइयों और बहनों स्वागत है आपका shyam trader में)

Demo ट्रेडिंग अकाउंट खोलना बहुत ही सीधा सा काम है। इसके लिए न तो आपको किसी दफ्तर जाना है और न ही कोई भारी-भरकम डॉक्यूमेंट चाहिए। आप अपने मोबाइल से ही ये स्टेप्स फॉलो करके इसे शुरू कर सकते हैं: 

1. सही ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले अपने फोन में TradingView या FrontPage जैसा कोई अच्छा ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करें। ये ऐप्स काफी भरोसेमंद हैं। 

2. अपना अकाउंट बनाएं: ऐप ओपन करने के बाद अपनी ईमेल आईडी या फोन नंबर डालकर 'साइन-अप' (Sign-up) कर लें। इसमें कोई पैसा नहीं लगता, यह पूरी तरह फ्री है। 

3.'पेपर ट्रेडिंग' को चुनें: अकाउंट बन जाने के बाद ऐप की सेटिंग्स में जाएं और वहां 'Paper Trading' या 'Demo Mode' का ऑप्शन ढूंढें। उसे बस 'ऑन' कर दें।

4. नकली पैसों से प्रैक्टिस शुरू करें: जैसे ही आप यह मोड चालू करेंगे, ऐप आपको कुछ नकली पैसे (वर्चुअल मनी) देगा। अब आप असली मार्केट में बिना असली पैसा लगाए, शेयर खरीदने और बेचने की प्रैक्टिस कर सकते हैं। 

एक जरूरी बात: क्योंकि इसमें आपका खुद का पैसा नहीं लग रहा, इसलिए लोग इसे मज़ाक में लेते हैं। लेकिन मेरी सलाह ये है कि इसे भी आप बिल्कुल वैसे ही सीरियस होकर खेलें जैसे आप अपने असली पैसों के साथ करेंगे। इससे आपकी सीखने की स्पीड काफी बढ़ जाएगी।

ये भी जरूर पढ़ें 👇 पिंक लाइन पर टेप करें 

Demo account me trading kaise sikhe in hindi

डेमो ट्रेडिंग अकाउंट क्या है और इसमें सच में पैसे कमाए जा सकते है (in hindi)

डेमो ट्रेडिंग अकाउंट ओर रियल ट्रेडिंग अकाउंट में क्या डिफरेंट है (in hindi)

भारत के 5 बेस्ट डेमो ट्रेडिंग ऐप रियल ओर भरोसेमंद (in hindi)

डेमो अकाउंट से पैसे कैसे कमाए क्या सच में मुमकिन है (in hindi)

Disclaimer:इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ