Trading me bar-bar loss kyu hota hai in hindi (क्या आप भी इन्ही गलतियों की वजह से loss कर रहे हैं?)


(राम राम भाइयों और बहनों स्वागत है आपका shyam trader में)

भाई, ट्रेडिंग में लॉस होना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन अगर वही गलती रोज-रोज हो रही है, तो समझो दाल में कुछ काला है। चलो, अपनी भाषा में समझते हैं कि पैसा डूबता क्यों है: 

1. "जल्दी अमीर बनने का भूत" 

सबको लगता है कि आज 500 लगाए, कल 5000 हो जाएंगे। भाई, ये शेयर बाज़ार है, कोई जादुई चिराग नहीं। जब तुम ये सोचकर आते हो कि "आज तो फोड़ दूंगा," तभी मार्केट तुम्हें फोड़ देता है। लालच में आकर हम अपनी पूरी कैपिटल (पैसा) एक ही दिन में दांव पर लगा देते हैं, और फिर हाथ में आता है सिर्फ जीरो बैलेंस। 

2. "रिकवरी का नशा" 

ये सबसे बड़ा जहर है। मान लो सुबह 100 रुपये का लॉस हो गया, अब तुम्हारा दिमाग कहेगा—"ये 100 रुपये वापस निकाल ले, फिर बंद कर दूंगा।" इस चक्कर में तुम और बड़ा दांव लगाते हो, और वो 100 का लॉस 500 में बदल जाता है। मैंने खुद ये झेला है, जब तक 'रिकवरी' का कीड़ा दिमाग में रहेगा, मार्केट तुम्हें छोड़ेगा नहीं। 

3. "खुद पर कंट्रोल न होना" 

देखो, सेटअप (Pattern) तो सबको मिल जाता है, लेकिन असली गेम है सब्र (Patience) का। कभी-कभी मार्केट साइडवेज होता है, कुछ समझ नहीं आता, फिर भी हम जबरदस्ती ट्रेड लेते हैं कि "अरे, कुछ तो करो।" भाई, कभी-कभी ट्रेड न लेना भी सबसे बड़ा प्रॉफिट है। 

4. "गलतियों से न सीखना" 

मैं हमेशा कहता हूं, एक डायरी बनाओ। अगर आज लॉस हुआ, तो लिखो क्यों हुआ। क्या तुमने बिना सोचे ट्रेड लिया? क्या तुमने स्टॉप-लॉस नहीं लगाया? अगर तुम अपनी पुरानी गलतियों को नहीं देखोगे, तो मार्केट तुम्हें बार-बार उसी गड्ढे में गिराएगा। 

मेरा अनुभव (जो काम आएगा): 

जब तक मैंने 'अनुशासन' नहीं सीखा था, मेरा भी यही हाल था। कभी 500 प्रॉफिट, तो अगले ही दिन 1000 का लॉस। फिर मैंने एक नियम बनाया: रिस्क फिक्स, लालच जीरो। जिस दिन मैंने अपनी कैपिटल को बचाना शुरू किया, उस दिन से असली खेल शुरू हुआ। 

सीधी बात: ट्रेडिंग में टिके रहना ही जीत है। आज लॉस हुआ है? कोई बात नहीं। कल फिर मौका मिलेगा, पर कल वो गलती मत करना जो आज की है।

 क्या तुमने आज अपनी ट्रेडिंग डायरी में अपनी गलती लिखी? बताओ, आज कौन सी गलती सबसे ज्यादा भारी पड़ी?

ये भी जरूर पढ़ें 👉 1.Trading Me Consistent Profit Kaise Kamaye in hindi (क्या सच में मुमकिन है या नहीं जानिए वो सिगरेट जो मैने बताए है)

2.Trading ki sabse badi galtiyan Aur unse kaise bache (in hindi)

3.Trading Psychology in Hindi: (मार्केट में दिमाग को शांत कैसे रखें?)

4.Money Management Trading in hindi (पैसा बचाने का देसी फॉर्मूला)

Disclaimer:इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ