Candlesticks pettern को कैसे समझे in hindi
नमस्ते दोस्तों, आज हम ट्रेडिंग के सबसे बड़े हथियार—Candlestick Patterns के बारे में बात करेंगे। अगर आप इन फोटो को समझ गए, तो आप समझो आधे ट्रेडर बन गए। 1. Pinbar (पिनबार): यह पैटर्न एक डाउनट्रेंड (गिरते बाज़ार) के आखिर में बनता है। चार्ट पर सबसे ज़रूरी जगह यह एक मज़बूत सपोर्ट लेवल पर दिखना चाहिए। इस कैंडल की एक बहुत लंबी 'पूछ' (Wick) नीचे की तरफ होती है, जो दिखाती है कि बाज़ार ने नीचे जाने से साफ़ मना कर दिया है (Price Rejection)। ट्रेडर को क्या करना चाहिए? जैसे ही अगली कैंडल पिनबार के हाई (सबसे ऊपरी हिस्से) को पार करती है, आपको खरीददारी (Buy) करनी चाहिए। यह एक बहुत ही पावरफुल सिग्नल है कि अब बाज़ार ऊपर जाने को तैयार है। स्टॉप लॉस (SL): अपना स्टॉप लॉस उस पिनबार कैंडल की लंबी पूछ (Wick) के लो (सबसे निचले हिस्से) के थोड़ा नीचे रखें। 👇
2.Engulfing (एंगल्फिंग): यह पैटर्न एक डाउनट्रेंड (गिरते बाज़ार) के आखिर में बनता है। जब एक बड़ी हरी कैंडल (Bullish Candle) अपनी पिछली लाल कैंडल (Bearish Candle) को पूरी तरह से ढक लेती है, तब यह बनता है। ट्रेडर को क्या करना चाहिए? जैसे ही अगली हरी कैंडल एंगल्फिंग कैंडल के हाई (सबसे ऊपरी हिस्से) को पार करती है, आपको खरीददारी (Buy) करनी चाहिए। यह एक बहुत ही मज़बूत सिग्नल है कि अब बाज़ार ऊपर जाएगा। स्टॉप लॉस (SL): अपना स्टॉप लॉस उस बड़ी हरी कैंडल के लो (सबसे निचले हिस्से) के थोड़ा नीचे रखें। 👇3.Star Pattern (morning start): यह पैटर्न भी डाउनट्रेंड (गिरते बाज़ार) के आखिर में, सपोर्ट लेवल के पास बनता है। यह तीन कैंडल्स का सेट होता है। पहली लाल, दूसरी छोटी कैंडल (स्टार), और तीसरी बड़ी हरी कैंडल। ट्रेडर को क्या करना चाहिए? जब तीसरी हरी कैंडल पहली लाल कैंडल के आधे से ऊपर बंद होती है, तो यह कन्फर्म हो जाता है। आपको तीसरी कैंडल के हाई के ऊपर खरीददारी (Buy) करनी चाहिए। यह अंधेरा छंटने और सूरज उगने जैसा है। स्टॉप लॉस (SL): अपना स्टॉप लॉस उस बीच वाली छोटी 'स्टार' कैंडल के लो (सबसे निचले हिस्से) के थोड़ा नीचे रखें।👇4.Tweezer (ट्वीज़र): यह पैटर्न भी डाउनट्रेंड (गिरते बाज़ार) के आखिर में, किसी मज़बूत सपोर्ट लेवल पर बनता है। इस पैटर्न में दो कैंडल होती हैं जिनकी नीचाई (Low) एकदम एक ही लेवल पर होती है, जो दिखाता है कि सेलर्स उस लेवल से नीचे नहीं जा पा रहे हैं। ट्रेडर को क्या करना चाहिए? जैसे ही अगली हरी कैंडल इन दोनों कैंडल्स के हाई को पार करती है, आपको खरीददारी (Buy) करनी चाहिए। यह एक मज़बूत रिवर्सल सिग्नल है। स्टॉप लॉस (SL): अपना स्टॉप लॉस उन दोनों कैंडल्स के बराबर लो (सबसे निचले हिस्से) के थोड़ा नीचे रखें।👇
जरूरी सूचना: दोस्तों, ट्रेडिंग में पैसे कमाने के साथ-साथ खोने का भी उतना ही रिस्क होता है। मैं जो भी यहाँ बता रहा हूँ, वो मेरा अपना अनुभव है। किसी भी पैटर्न को असली पैसों से आजमाने से पहले उसे 'Demo Account' पर कम से कम 10 बार टेस्ट जरूर करें। लालच में आकर कभी भी अपना पूरा पैसा ना लगाएं। ये मेरा अनुभव है इसी लिए आप को बता रहा हु।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें