सबसे पहले ये जरूर पड़े:
नमस्ते दोस्तों! मैं यहाँ टाइमपास करने के लिए कुछ भी नहीं लिखता। मुझे स्कैमर्स और फ्रॉड लोगों से सख्त नफरत है! 😡 मैं कोई बड़ा प्रोफेशनल नहीं हूँ, बस एक आम इंसान हूँ जो अपनी 100 दिनों की ट्रेडिंग जर्नी इमानदारी से शेयर कर रहा हूँ। अगर आप में से कोई मुझे स्कैमर समझता है, तो उनसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि वो इस ब्लॉग पर न आएं। यह ब्लॉग सिर्फ उन आम लोगों के लिए है जो इमानदारी से सीखना चाहते हैं। यहाँ जो भी जानकारी मिलेगी वो सिर्फ शिक्षा (Education) के उद्देश्य से है। लालच छोड़ो, सीखने पर ध्यान दो!"। 👇अब आज की पोस्ट पड़े 👇
दोस्तों जब मैंने शुरू किया था, तो मेरे मन में भी वही सवाल था जो शायद आज आपके मन में है— "क्या 1 महीने में ट्रेडिंग सीखी जा सकती है?"
आज मैं आपको कोई किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि अपना 30 दिन का असली सच बताऊंगा। 1. क्या 1 महीना काफी है?
सच कहूँ तो, 1 महीने में आप करोड़पति नहीं बन सकते, लेकिन हाँ, आप ट्रेडिंग करना सीख सकते हैं। इन 30 दिनों में मुझे समझ आया कि चार्ट कैसे काम करते हैं, कैंडल्स क्या कहती हैं और सबसे ज़रूरी—अपने डर पर काबू कैसे पाना है. 2.सबसे बड़ी सीख: अनुशासन (Discipline).
ट्रेडिंग कोई जुआ नहीं है। मैंने इन 30 दिनों में एक नियम बनाया है:
• लालच को मारो: अगर मेरा आज का छोटा सा टारगेट पूरा हो गया, तो मैं दोबारा स्क्रीन नहीं खोलता।
• रिस्क फिक्स रखो: मैं हमेशा 100 रुपये का रिस्क लेकर चलता हूँ। अगर उतना गया, तो बस, उस दिन के लिए गेम ओवर।
• दिमाग शांत: आज मैंने खुद महसूस किया कि जब दिमाग शांत होता है, तभी सही ट्रेड दिखता है। जल्दबाजी हमेशा नुकसान कराती है। 3. कितनी देर खेलना (Trade) चाहिए?
लोग सोचते हैं कि पूरा दिन स्क्रीन के सामने बैठने से ज़्यादा पैसा बनेगा। यह गलत है! • दिन में सिर्फ 1 से 2 घंटा बहुत है।
• मैंने सीखा है कि पूरे दिन मार्केट को घूरने से अच्छा है कि सिर्फ उस समय ट्रेड करो जब मार्केट में हलचल हो। • ज्यादा देर बैठने से दिमाग थक जाता है और फिर हम गलत फैसले लेने लगते हैं। 4.मेरा आज का रिजल्ट .
आज मुझे $0.35 का प्रॉफिट हुआ और सब काटकर मेरे हाथ में $0.15 (नेट प्रॉफिट) आया। आप शायद हंसेंगे कि इतनी छोटी रकम?
पर भाई, मेरे लिए यह $0.15 उस लालच को हराने की जीत है जो मुझे बड़ा ट्रेड लेने के लिए उकसा रहा था। ट्रेडिंग में रकम से ज़्यादा 'तरीका' (Process) मायने रखता है। अगर तरीका सही है, तो आज ये पैसे कम हैं, कल यही हज़ारों में होंगे। आखरी बात (Conclusion): अगर आप भी शुरू करना चाहते हैं, तो बस एक बात याद रखना—सीखने पर ध्यान दो, पैसों पर नहीं। 30 दिन का यह सफर सिर्फ शुरुआत है, अभी बहुत आगे जाना है! Abhi to 100 days tak jana hai sath me🤝
ये भी जरूर पढ़ें 👉 जब मार्केट बहुत ज्यादा नीचे चला जाता है तो उस सिचुएशन में ट्रेड ले या नहीं या मार्केट के साथ ही चले जानिए पूरी सच्चाई (shyam trader in hindi)
Dicilamer:इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा।

0 टिप्पणियाँ