H1: क्या है पेपर ट्रेडिंग और यह क्यों जरूरी है? शेयर मार्केट में कदम रखते ही सबसे बड़ा डर होता है पैसा डूबने का। पेपर ट्रेडिंग इसी डर की दवा है। इसका मतलब है "नकली पैसे" से असली मार्केट में ट्रेडिंग की प्रैक्टिस करना। इसमें सब कुछ असली होता है, बस आपकी जेब से एक रुपया भी नहीं जाता। H2: पेपर ट्रेडिंग करने के 5 आसान तरीके: 1.मोबाइल ऐप्स का इस्तेमाल: आजकल FrontPage जैसे ऐप्स आते हैं जो आपको प्रैक्टिस के लिए लाखों रुपये (नकली) देते हैं। यहाँ आप वैसे ही शेयर खरीद और बेच सकते हैं जैसे असली मार्केट में होता है। 2.चार्ट देखकर प्रैक्टिस करना: TradingView जैसी साइट्स पर जाकर आप चार्ट देख सकते हैं और वहीं पर बटन दबाकर चेक कर सकते हैं कि आपका अंदाज़ा सही निकला या गलत। 3. कॉपी और पेन वाला तरीका: अगर आप ऐप नहीं चलाना चाहते, तो एक कॉपी लें। लाइव मार्केट में शेयर का भाव देखें, उसे कॉपी में लिखें। शाम को चेक करें कि अगर आपने सच में खरीदा होता, तो फायदा होता या नुकसान।
4. अपने तरीकों को चेक करना:
आपने जो भी सीखा है (जैसे इंडिकेटर या सपोर्ट-रेजिस्टेंस), उसे यहाँ आज़माएँ। देखें कि 10 में से कितनी बार आपकी बात सही निकल रही है। जब तक आप यहाँ पास न हों, असली पैसा न लगाएँ। 5. मन के डर को दूर करना:
पेपर ट्रेडिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे आपका डर खत्म हो जाता है। जब आप बार-बार नकली पैसे से जीतते हैं, तो असली ट्रेडिंग करते समय आपके हाथ नहीं कांपते। H2: पेपर ट्रेडिंग कब तक करनी चाहिए? जब तक आप लगातार 15-20 दिनों तक फायदे में न रहने लगें, तब तक असली पैसा मार्केट में न डालें। पहले यहाँ हाथ साफ़ करें, फिर असली मैदान में उतरें। जरूरी सूचना: दोस्तों, पेपर ट्रेडिंग वो रास्ता है जो आपको बिना नुकसान के एक profissinal खिलाड़ी ट्रेडर बना सकता है। आज ही प्रैक्टिस शुरू करे। हर नए ट्रेडर को सबसे पहले यहां पर ही सीखना चाहिए।
ये भी जरूर पढ़ें 👉 Trading indicators kya hai or इन्हें कैसे इस्तेमाल करे (shyam trader in hindi) Dicilamer:इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा।

0 टिप्पणियाँ