नमस्ते दोस्तों! आज एक बहुत बड़े सवाल का जवाब ढूँढते हैं: क्या ट्रेडिंग सच में आसान है?
देखने में आसान (The Easy Part):ऊपर से देखो तो ट्रेडिंग बहुत आसान लगती है। एक ऐप डाउनलोड करो, पैसे डालो और 'Buy' या 'Sell' का बटन दबा दो। ग्राफ़ ऊपर गया तो प्रॉफिट, नीचे आया तो लॉस। बस इतना ही, है न? इसी चक्कर में लोग इसे "आसान पैसा" समझकर आते हैं। हकीकत में कठिन (The Hard Reality): ट्रेडिंग बटन दबाने का खेल नहीं है, यह दिमाग का खेल है। यह कठिन तब हो जाती है जब: 1.लालच (Greed): जब प्रॉफिट हो रहा हो और आप और ज़्यादा के चक्कर में उसे गँवा देते हैं। 2.डर (Fear): जब थोड़ा सा लॉस दिखे और आप डर के मारे सही ट्रेड से बाहर निकल जाएँ। 3.अनुशासन (Discipline): बिना किसी फालतू रिस्क के अपने रूल पर टिके रहना सबसे मुश्किल काम है। मेरा अनुभव: मैं खुद अभी सीख रहा हूँ और छोटे अमाउंट (जैसे ₹100-500) से प्रैक्टिस कर रहा हूँ। मैंने सीखा है कि ट्रेडिंग सीखना आसान है, पर उसे 'नियम' के साथ करना कठिन है। जरूरी सूचना मेरी : अगर आप इसे जुआ समझेंगे, तो यह बहुत कठिन और महंगी पड़ेगी। लेकिन अगर आप इसे एक बिज़नेस की तरह सीखेंगे, तो यह आपकी लाइफ बदल सकती है।
ये भी जरूर पढ़ें 👉 Trading me profit karne ki trick (shyam trader in hindi)
Dicilamer : इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा।
आप क्या सोचते हैं? ट्रेडिंग आपके लिए आसान है या कठिन? कमेंट में बताएं!

0 टिप्पणियाँ