अब सवाल आता है कि वो "कोई और" आप न बनें, इसके लिए आपको क्या-क्या सीखना पड़ेगा? चलिए, बिल्कुल जीरो से शुरू करते हैं।
1. चार्ट की भाषा (Candlestick Analysis)
जब आप पहली बार चार्ट देखोगे, तो आपको लाल और हरी मोमबत्तियां (Candlesticks) नाचती हुई दिखेंगी। सबसे पहले इन्हीं को समझना है।
- कैंडल का शरीर (Body): यह बताती है कि उस समय के दौरान मार्केट में खरीदार (Buyers) हावी थे या बेचने वाले (Sellers)।
- कैंडल की पूंछ (Wick): यह सबसे बड़ा राज खोलती है। अगर ऊपर से लंबी पूंछ है, तो समझो कि ऊपर के भाव पर लोग बेचने के लिए तैयार बैठे हैं। इसे 'रिजेक्शन' कहते हैं।
- जरूरी बात: आपको हर कैंडल का नाम रटने की ज़रूरत नहीं है, बस यह समझना है कि वो कैंडल 'कह' क्या रही है। क्या वो मार्केट में मजबूती दिखा रही है या कमजोरी?
2. मार्केट के पिलर्स (Support और Resistance)
मार्केट कभी भी एक सीधी लाइन में ऊपर या नीचे नहीं जाता। वह कुछ लेवल्स का सम्मान करता है।
- सपोर्ट (Support): इसे आप मार्केट का 'फर्श' मान लो। जब भी प्राइस यहाँ आता है, खरीदार एक्टिव हो जाते हैं और प्राइस को ऊपर धकेलते हैं।
- रेजिस्टेंस (Resistance): यह मार्केट की 'छत' है। यहाँ पहुँचते ही बेचने वाले हावी हो जाते हैं और प्राइस नीचे गिर जाता है।
एक बिगिनर को यह पहचानना आना चाहिए कि असली सपोर्ट कहाँ है और कहाँ मार्केट सिर्फ फँसा (Trap) रहा है। बिना लेवल के ट्रेड करना मतलब आँख बंद करके रास्ता पार करना है।
Support resistance को समझने के लिया हमारी ये पोस्ट भी पड़े👉Support resistance in hindi 👈
3. ट्रेंड को पहचानना (Trend is Friend)
मार्केट का एक मूड होता है। या तो वो ऊपर जाना चाहता है (Up-trend), या नीचे (Down-trend), या फिर एक ही जगह खड़ा रहता है (Sideways)।
जबरदस्ती गिरते हुए मार्केट को 'पकड़ने' की कोशिश मत करो। अगर मार्केट ऊपर जा रहा है, तो सेल (Sell) करने की गलती मत करो। सबसे ज्यादा पैसा 'Sideways' मार्केट में डूबता है क्योंकि वहां कोई दिशा नहीं होती। आपको यह सीखना होगा कि कब ट्रेड 'नहीं' लेना है।
Trading me trend ko समझने के लिए हमारी ये पोस्ट भी पड़े👉Trading me trend kaise confirm kare in hindi
4. रिस्क मैनेजमेंट (सबसे जरूरी हिस्सा)
अगर आप मुझसे पूछो कि ट्रेडिंग में सबसे जरूरी क्या है, तो मैं कहूँगा—अपना पैसा बचाना।
- स्टॉप लॉस (Stop Loss): यह वो लेवल है जहाँ आप अपनी गलती मान लेते हो और छोटे से नुकसान के साथ बाहर निकल जाते हो। याद रखना, मार्केट में गैप-डाउन होने पर स्टॉप लॉस भी फिसल (Slippage) सकता है, इसलिए हमेशा अलर्ट रहो।
- रिस्क-टू-रिवॉर्ड (R:R): हमेशा ऐसा ट्रेड ढूंढो जहाँ अगर ₹10 का नुकसान हो, तो कम से कम ₹20 या ₹30 का फायदा होने की उम्मीद हो।
- पोजीशन साइजिंग: आपके पास ₹1 लाख हैं, तो इसका मतलब यह नहीं कि पूरे ₹1 लाख का एक ही ट्रेड ले लो। आपको अपनी कैपिटल का सिर्फ 1-2% ही एक ट्रेड में रिस्क पर लगाना सीखना होगा।
5. ट्रेडिंग साइकोलॉजी (मन को काबू करना)
ट्रेडिंग 20% स्ट्रेटेजी है और 80% आपका दिमाग। आप दुनिया की सबसे अच्छी स्ट्रेटेजी सीख लो, लेकिन अगर आपका अपने डर और लालच पर कंट्रोल नहीं है, तो आप लॉस करोगे।
जब प्रॉफिट होने लगता है, तो हम लालच में आकर जल्दी बाहर निकल जाते हैं या बहुत देर तक रुके रहते हैं। और लॉस होते ही हम इस उम्मीद में बैठे रहते हैं कि मार्केट वापस आएगा। इसे कंट्रोल करना और अनुशासन (Discipline) के साथ काम करना ही असली ट्रेडिंग है।
6. प्रैक्टिकल शुरुआत कैसे करें?
सब कुछ पढ़ने के बाद सीधे अपनी मेहनत की कमाई मार्केट में मत डालो।
- पहले कुछ हफ्ते सिर्फ चार्ट को लाइव मार्केट में चलते हुए देखो।
- पेपर ट्रेडिंग ऐप्स का इस्तेमाल करो और देखो कि आपका एनालिसिस कितना सही बैठ रहा है।
- जब कॉन्फिडेंस आ जाए, तो बहुत छोटी क्वांटिटी से शुरू करो। असली इमोशन्स तभी समझ आएंगे जब असली पैसा दांव पर लगा होगा।
Shyam Trader की टिप: ट्रेडिंग रातों-रात अमीर बनने का शॉर्टकट नहीं है। यह एक हुनर (Skill) है जिसे निखारने में वक्त लगता है। इंटरनेट पर मिलने वाली 'Jackpot Tips' से बचो और खुद के एनालिसिस पर भरोसा करना सीखो।
अगर आप ट्रेडिंग और स्टॉक मार्केट के बीच का बारीक अंतर समझना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा।
ये भी जरूर पढ़ें 👉 Trading or stock market me kya difference hai (shyam trader in hindi analysis)
Disclaimer:इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'Shyam Trader' जिम्मेदार नहीं होगा।

0 टिप्पणियाँ