Trading Ko Aasan Kaise Banaye? जानिए Trading Strategy को सरल बनाने के 5 सीक्रेट्स! (In hindi)


नमस्ते दोस्तों! shyam trader में आपका स्वागत है। पिछले पोस्ट में हमने बात की थी कि ट्रेडिंग आसान है या कठिन। लेकिन आज हम एक कदम आगे बढ़ेंगे और जानेंगे कि इस कठिन दिखने वाले खेल को एकदम आसान और सिंपल कैसे बनाया जाए। 

अगर आप मार्केट में रोज-रोज के कन्फ्यूजन और लॉस से परेशान हैं, तो इन 6 नियमों को अपने दिमाग में फिट कर लीजिए: 
 
1. चार्ट को 'साफ' रखें (Keep it Simple) 

• क्या करते हैं लोग: नए ट्रेडर्स चार्ट पर 4-5 इंडिकेटर (RSI, MACD, Moving Average) लगा देते हैं, जिससे चार्ट खिचड़ी बन जाता है। 

• आसान बनाने का तरीका: जितने ज्यादा इंडिकेटर, उतना ज्यादा कन्फ्यूजन। सिर्फ प्राइस एक्शन (Price Action) और कैंडलस्टिक्स पर भरोसा रखें। चार्ट जितना साफ होगा, ट्रेड लेना उतना ही आसान होगा।

 2. अपनी 'एक' फेवरेट स्ट्रेटजी चुनें (Master of One)

• क्या करते हैं लोग: रोज नई स्ट्रेटजी बदलते हैं—आज हैमर पर काम किया, कल किसी इंडिकेटर पर। 

• आसान बनाने का तरीका: मार्केट में हर रोज पैसा बनाने का कोई मंत्र नहीं है। कोई भी एक सेटअप चुन लें (जैसे केवल ब्रेकआउट या केवल रीटेस्ट पर ट्रेड करना) और लगातार 3 महीने तक सिर्फ उसी पर काम करें। जब आप एक ही चीज़ बार-बार करते हैं, तो वो आपके लिए आसान हो जाती है। 

3. दिन का लॉस पहले से तय करें (Fix Your Daily Loss) 

• क्या करते हैं लोग: जब तक वॉलेट खाली नहीं होता, तब तक ट्रेड करते रहते हैं। 

• आसान बनाने का तरीका: ट्रेडिंग को आसान बनाने का सबसे बड़ा सीक्रेट है—"Stop Trading Rule"। सुबह ट्रेड शुरू करने से पहले ही तय कर लें कि "अगर आज मेरा ₹200 या ₹500 का नुकसान हुआ, तो मैं स्क्रीन बंद कर दूँगा।" जब लॉस की लिमिट तय होती है, तो दिमाग पर प्रेशर नहीं रहता।

 4. हर सेशन का प्रॉफिट विड्रॉल करें (The Magic of Withdrawal) 

• क्या करते हैं लोग: प्रॉफिट के पैसे को वॉलेट में ही छोड़ देते हैं और फिर बड़े लालच में आकर उसे भी गंवा देते हैं।

• आसान बनाने का तरीका: जब भी आपका वॉलेट आपके तय किए गए टारगेट (जैसे ₹500 या ₹700) पर पहुँचे, उसमें से अपना प्रॉफिट (जैसे ₹50 या ₹200) तुरंत विड्रॉल कर लें। जब पैसा बैंक अकाउंट में आता है, तो कॉन्फिडेंस बढ़ता है और ट्रेडिंग का डर अपने आप आसान सफर में बदल जाता है।

 5. स्क्रीन के सामने बैठना कम करें (Over-Analysis is Paralysis) 

• क्या करते हैं लोग: सुबह 9 से शाम 3:30 बजे तक लगातार स्क्रीन को घूरते रहते हैं, जिससे जबरदस्ती की ट्रेड दिखने लगती है। 

• आसान बनाने का तरीका: सिर्फ अपने टाइमिंग पर मार्केट में आएं। अगर आपका सेटअप बनता है, तो ट्रेड लें, स्टॉप लॉस या टारगेट लगाएं और स्क्रीन से दूर हो जाएं। मार्केट को बार-बार देखने से सिर्फ धड़कनें बढ़ती हैं, प्रॉफिट नहीं।

6. एक और चीज़, जिन लोगों को ट्रेडिंग की भाषा समझ नहीं आती, उनके लिए मैंने इसे एक आसान उदाहरण (Easy Example) से समझाया है। 👇

• क्या होता है ट्रेडिंग में: जिन लोगों को समझ नहीं आता कि ट्रेडिंग में आखिर होता क्या है, वो इसे एक सब्ज़ी मंडी की तरह

समझें। मान लो, आज मंडी में टमाटर ₹20 किलो मिल रहे हैं। आपको पता चला कि पीछे से टमाटर की आवक (Supply) कम है, तो शाम तक इसके दाम बढ़ सकते हैं। आपने ₹20 के भाव पर 10 किलो टमाटर खरीद लिए। दोपहर बाद सच में मांग बढ़ी और टमाटर ₹30 किलो हो गया। आपने अपने सारे टमाटर ₹30 में बेच दिए। 

• आसान बनाने का तरीका: यहाँ आपको प्रति किलो ₹10 का मुनाफा हुआ। बस, यही ट्रेडिंग है! शेयर मार्केट में टमाटर की जगह शेयर्स, ऑप्शंस या बिटकॉइन (Bitcoin) होते हैं। जब दाम कम हो तो खरीदो, और दाम बढ़ते ही बेचकर अपना मुनाफा जेब में डाल लो। इसे ज्यादा मुश्किल मत समझो, यह सिर्फ सही समय पर सही चीज़ खरीदने का व्यापार है।

यह नियम स्टॉक मार्केट, क्रिप्टो, और बिटकॉइन ट्रेडिंग पर भी लागू होता है)।

जरूरी बात : ट्रेडिंग कठिन तब तक है जब तक आप इसे खुद उलझाते हैं। जिस दिन आपने अपने नियम सीधे और साफ कर लिए, ट्रेडिंग आपके लिए एक आसान बिजनेस की तरह हो जाएगी। अनुशासन (Discipline) ही इस खेल का असली राजा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Candlesticks pettern को कैसे समझे in hindi

मार्केट का ट्रेंड कैसे पहचानें in hindi

Stock market trading diary by shyam trader