Call vs Put Option: दोनों में क्या अंतर है? (Option Trading Basics)



नमस्ते दोस्तो। 

जब भी हम शेयर मार्केट या ऑप्शंस ट्रेडिंग में कदम रखते हैं, तो सबसे पहले जो दो नाम हमारे सामने आते हैं, वो हैं Call (CE) और Put (PE)। बहुत से भाई लोग सोचते हैं कि ये ट्रेडिंग की कोई बहुत कठिन गणित है, लेकिन हकीकत में ये बस मार्केट की दो दिशाएं हैं। आओ, इसे बिल्कुल आसान भाषा में समझते हैं ताकि दोबारा कोई कन्फ्यूजन न रहे। 

1. Call Option (CE): बाज़ार की तेज़ी का सौदा 

Call Option का सीधा मतलब है 'तेज़ी'। जब तुम्हें चार्ट देखकर लगे कि मार्केट अब ऊपर जाने वाला है, तब हम Call खरीदते हैं।

• इसे ऐसे समझो: मान लो तुम एक जमीन का टुकड़ा आज 10 लाख में बुक करते हो क्योंकि तुम्हें पता है कि अगले महीने इसकी कीमत 12 लाख होने वाली है। Call ऑप्शन भी बिल्कुल ऐसा ही है—तुम आज कम दाम पर 'अधिकार' (Right) खरीद रहे हो कि तुम मार्केट बढ़ने पर मुनाफा कमा सको।

• कब लेना है? जब चार्ट पर 'Support' लेवल से मार्केट बाउंस करे या कोई अच्छा 'Bullish Pattern' (जैसे ग्रीन कैंडल) बने। 

2. Put Option (PE): बाज़ार की गिरावट का दांव

Put Option का मतलब है 'गिरावट'। जब मार्केट में डर हो, खबरें खराब हों, या चार्ट देखकर लग रहा हो कि मार्केट अब गिरने वाला है, तो हम Put खरीदते हैं।

• इसे ऐसे समझो: जैसे बीमा कंपनी (Insurance) आपकी गाड़ी का बीमा करती है कि अगर एक्सीडेंट हो तो पैसा मिले, वैसे ही Put ऑप्शन मार्केट के लिए एक 'बीमा' है। अगर मार्केट नीचे गिरा, तो Put की कीमत आसमान छूने लगती है। 

• कब लेना है? जब मार्केट अपने 'Resistance' लेवल को तोड़ न पाए और वहां से बार-बार नीचे गिर रहा हो। 

Call vs Put: मुख्य अंतर (जो एक ट्रेडर को पता होना चाहिए) 

इन दोनों के बीच का अंतर सिर्फ दिशा का है: 

• नज़रिया: Call तब लिया जाता है जब आपका नज़रिया 'Bullish' (तेजी वाला) हो। Put तब लिया जाता है जब नज़रिया 'Bearish' (गिरावट वाला) हो।

• मुनाफा (profit): Call तब बढ़ता है जब निफ्टी या बैंक निफ्टी ऊपर जाए। Put तब बढ़ता है जब निफ्टी या बैंक निफ्टी नीचे आए।

ट्रेडर की डायरी से: एक बहुत ज़रूरी बात

भाई, बहुत से लोग पूछते हैं कि "किसमें ज़्यादा रिस्क है?" सच तो यह है कि ऑप्शन बाइंग में दोनों में ही रिस्क बराबर है। अगर तुमने गलत दिशा का चुनाव किया, तो प्रीमियम 'जीरो' होने में देर नहीं लगती।

प्रो टिप: कभी भी सिर्फ यह सोचकर कि "मार्केट बहुत गिर गया है, अब तो ऊपर आएगा ही," बिना सोचे-समझे Call मत लो। और न ही यह सोचकर कि "मार्केट बहुत ऊपर है, अब तो गिरेगा," बिना कन्फर्मेशन के Put लो। हमेशा चार्ट के साथ दोस्ती करो। 

ये भी जरूर पढ़ें 👇 

1. Call Put से ट्रेडिंग कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप सीखें।

2. सही Call और Put कैसे चुनें? ऑप्शन ट्रेडिंग के सीक्रेट्स

3. "Put Option Kya Hota Hai? गिरते बाज़ार में ट्रेडिंग कैसे करें?"

4. Call Option क्या है और कब खरीदें? (Trading Guide for Beginners in hindi देसी भाष में)

Disclaimer:इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ