ट्रेडिंग में ऑप्शन प्रीमियम अचानक क्यों बढ़ता है? मेरी एक बड़ी गलती और सीख (in hindi)
(राम राम भाइयों और बहनों) आज हम एक ऐसे टॉपिक पर बात करेंगे जो हर नए ट्रेडर को हैरान कर देता है—ऑप्शन प्रीमियम का अचानक बढ़ना। अक्सर हम देखते हैं कि मार्केट थोड़ा सा ऊपर गया और हमारा ऑप्शन प्रीमियम रॉकेट की तरह ऊपर भाग गया। बहुत से लोग इसे जादू समझते हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ खास कारण हैं। 1. मार्केट में प्रीमियम अचानक क्यों बढ़ता है? इसके पीछे मुख्य रूप से दो कारण होते हैं: • IV Spike (इम्पलाईड वोलेटिलिटी): जब मार्केट में अचानक हलचल होती है या कोई बड़ी न्यूज़ आती है, तो डर और लालच के कारण प्रीमियम की कीमत अचानक बढ़ जाती है। • गामा ब्लास्ट (Gamma Blast): जब मार्केट किसी बड़े रेजिस्टेंस को तोड़ता है, तो बहुत सारे बायर्स एक साथ आते हैं, जिससे प्रीमियम बहुत तेजी से उछलता है। 2. मेरी वो गलती जिससे मैंने सीखा शुरुआत में, जब मुझे यह नहीं पता था, तो मैं सिर्फ बढ़ते हुए प्रीमियम को देखकर लालच में एंट्री ले लेता था। • मेरी गलती: मैं बिना पैटर्न समझे सिर्फ 'FOMO' (डर कि मौका छूट न जाए) में आकर ट्रेड ले लेता था। • नतीजा: कई बार प्रीमियम बढ़ता तो था, लेकिन अचानक ...