Trading me सही शेयर (Stock) कैसे चुनें in hindi
शेयर मार्केट में आना तो सब चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी मुश्किल ये आती है कि आखिर कौन सा शेयर खरीदें? लोग अक्सर टीवी पर या किसी दोस्त के कहने पर कोई भी शेयर खरीद लेते हैं और बाद में जब पैसा डूबने लगता है, तो कहते हैं कि शेयर मार्केट जुआ है। सच तो ये है कि शेयर खरीदना किसी कंपनी में हिस्सेदार बनने जैसा है। आज मैं आपको बताऊंगा कि मैं खुद कैसे देखता हूँ कि कौन सा स्टॉक बढ़िया है। ...