राम राम दोस्तों! आज हम अपनी सीरीज की आखिरी और सबसे 'स्मार्ट' पोस्ट पर पहुँच गए हैं। अगर आप बड़े प्रॉफिट को घर ले जाना चाहते हैं, तो 'ट्रेलिंग स्टॉप लॉस' (Trailing Stop Loss) के बारे में जानना बहुत ज़रूरी है।
ट्रेलिंग स्टॉप लॉस क्या है?
यह एक ऐसा तरीका है जिसमें आप अपने स्टॉप लॉस को मार्केट के साथ-साथ आगे बढ़ाते रहते हैं। जब शेयर की कीमत ऊपर जाती है, तो आप अपने स्टॉप लॉस को भी ऊपर खिसका देते हैं।
यह कैसे काम करता है? (उदाहरण (Example के साथ):
• मान लो आपने ₹100 पर शेयर खरीदा और ₹90 का स्टॉप लॉस लगाया।
• अब शेयर बढ़कर ₹110 हो गया। आपने अपना स्टॉप लॉस ₹90 से बढ़ाकर ₹100 (आपकी खरीद कीमत) पर कर दिया।
• अब अगर शेयर वापस गिरे भी, तो आप कम से कम 'नो-प्रॉफिट-नो-लॉस' में निकलेंगे।
• अगर शेयर ₹120 गया, तो आप स्टॉप लॉस को ₹110 पर ले आए।
ट्रेलिंग स्टॉप लॉस के फायदे:
• मुनाफा सुरक्षित: यह आपके प्रॉफिट को 'लॉक' करता रहता है।
• बड़ी रैली का लाभ: अगर मार्केट बहुत ऊपर जाता है, तो यह आपको मार्केट से जल्दी बाहर नहीं होने देता।
• टेंशन फ्री ट्रेडिंग: आपको बार-बार स्क्रीन नहीं देखनी पड़ती, सिस्टम खुद ही ट्रेलिंग के जरिए आपका मुनाफा बचाता रहता है।
जरूरी बात: ट्रेलिंग स्टॉप लॉस को हमेशा एक सपोर्ट लेवल या कैंडल के लो (Low) के हिसाब से ही खिसकाएं, बहुत ज्यादा जल्दी न करें।
ये भी जरूर पढ़ें 👇
2. Intraday Trading Me Stop Loss Kaise Lagaye in hindi (देसी भाषा में)
3. स्टॉप लॉस कितना रखना चाहिए in hindi (एक सुरक्षित ट्रेडर बनने का सही तरीका देसी भाषा में)
4. Trading me Stop loss kya hota hai in hindi (देसी भाषा में)
Disclaimer: इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा

0 टिप्पणियाँ