"शॉर्ट कवरिंग क्या है? मेरी वो बड़ी गलती जो आपको नहीं करनी चाहिए" (in hindi)
(राम राम भाइयों और बहनों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग पर) दोस्तों, आज हम बात करेंगे 'शॉर्ट कवरिंग' के बारे में। जब मैंने ट्रेडिंग शुरू की थी, तो मुझे लगता था कि गिरता हुआ मार्केट हमेशा गिरता ही रहेगा, लेकिन वहीं मुझसे बड़ी गलती हुई। शॉर्ट कवरिंग क्या है? (सरल शब्दों में) जब मार्केट गिर रहा होता है, तो बहुत से लोग (शॉर्ट सेलर्स) पैसा बनाने के लिए शेयर बेचते हैं। लेकिन जब उन्हें डर लगता है कि मार्केट और नीचे नहीं जाएगा, तो वे अपने बेचे हुए शेयर वापस खरीद लेते हैं। इसी को 'शॉर्ट कवरिंग' कहते हैं। इसकी वजह से मार्केट में अचानक एक तेज उछाल आता है। मेरी वो गलती, जो आप न दोहराएं🙏👇 शुरुआत में, जब मार्केट गिरते-गिरते अचानक ऊपर भागता था, तो मैं उसे 'बुल मार्केट' समझकर लालच में फंस जाता था। गलती 1: मैं सिर्फ प्राइस देखकर कूद पड़ता था, ये नहीं देखता था कि ये सिर्फ शॉर्ट कवरिंग है या असली बाइंग। गलती 2: मैं वॉल्यूम नहीं देखता था। जबकि शॉर्ट कवरिंग में वॉल्यूम का बढ़ना सबसे बड़ा सबूत होता है। नतीजा: जैसे ही शॉर्ट कवरिंग खत्म होती थी, मार्केट फिर से गिर जाता था और मेरा स्टॉप-...