Long Unwinding Kya Hai? शेयर बाजार में अचानक गिरावट का कारण (in hindi)
(राम राम भाइयों, आज हम ट्रेडिंग के एक और बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक 'Long Unwinding' के बारे में बात करेंगे।) दोस्तों, जब हम ट्रेडिंग शुरू करते हैं, तो हमें लगता है कि मार्केट सिर्फ चार्ट के हिसाब से चलता है। लेकिन सच ये है कि मार्केट 'प्लेयर्स' के डर और लालच से चलता है। आज हम समझेंगे कि जब मार्केट ऊपर जाते-जाते अचानक धड़ाम से गिरता है, तो उसके पीछे क्या असली खेल होता है। 1. Long Unwinding क्या है? सिंपल भाषा में समझें तो: • जब बहुत सारे ट्रेडर्स को लगता है कि मार्केट और ऊपर जाएगा, तो वो बहुत भारी मात्रा में अपनी 'Long' पोजीशन (खरीदारी) बना लेते हैं। • लेकिन जब उन्हें लगता है कि अब और ऊपर जाने की ताकत नहीं बची, या फिर वो अपना मुनाफ़ा (Profit) घर ले जाना चाहते हैं, तो वो अपनी खरीदी हुई पोजीशन को बेचना शुरू कर देते हैं। • जब ये बड़े ट्रेडर्स एक साथ अपनी पोजीशन को काटते हैं, तो मार्केट बहुत तेजी से नीचे गिरता है। इसी स्थिति को हम 'Long Unwinding' कहते हैं। 2. मैंने इसे कैसे सीखा और यह मेरे क्या काम आया? शुरुआत में, जब मैं ट्रेडिंग सीख रहा था, तो मुझे मार्केट...