Candlestick Psychology Course: कैंडल रीडिंग से लेकर Money Management तक सब कुछ सीखें!
नमस्ते दोस्तों! shyam traderमें आपका स्वागत है।
बेसिक्स तो सब जानते हैं, लेकिन असली ट्रेडर वही है जो कैंडल के पीछे की लड़ाई को समझता है।
1. कैंडल क्या है?(बुल बनाम बियर)
हर कैंडल एक जंग है। ऊपर से पड़ने वाला दबाव सेलर्स (Sellers) की ताकत दिखाता है, और नीचे से आने वाली रिकवरी बायर्स (Buyers) का जोश। नाम याद मत रखिये, बस यह देखिये कि जीत किसकी हुई है।
2. विक (Wick) का जादू
अगर किसी कैंडल की नीचे की डंडी (Wick) बहुत लंबी है, तो इसका मतलब है कि सेलर्स ने नीचे ले जाने की कोशिश तो की, लेकिन बायर्स ने उन्हें धकेल कर वापस ऊपर कर दिया। यह एक तगड़ा रिवर्सल सिग्नल हो सकता है।
3. वॉल्यूम और कैंडल का संगम
अगर कैंडल बड़ी बन रही है और साथ में वॉल्यूम (Volume) भी बढ़ रहा है, तो समझ जाइये कि यह मूव "असली" है और मार्केट उसी दिशा में
4. मेरा 'Master Plan' (Money Management):
मार्केट में सालों-साल टिकने का एकमात्र रास्ता यही है कि आप अपने पैसों को मैनेज करना सीखें:
• Capital Protection (मार्केट में टीके रहना): ट्रेडिंग में सबसे पहले यह ज़रूरी है कि आप अपनी लिमिट से ज़्यादा का लॉस न करें। मैं हमेशा अपना रिस्क ₹100 तक ही सीमित रखता हूँ ताकि मेरा अकाउंट हमेशा सुरक्षित रहे।
• Smart Withdrawal नियम: मैं सिर्फ प्रॉफिट बनाने में नहीं, उसे घर ले जाने में यकीन रखता हूँ। जब मेरा वॉलेट बैलेंस ₹2,000 तक पहुँचता है, तो मैं उसमें से ₹1,000 तुरंत विड्रॉल (Withdraw) कर लेता हूँ। इससे मेरा हौसला भी बढ़ता है और हाथ में कैश भी आता है।
• अनुशासन (Discipline): अगर मार्केट मेरे सेटअप के हिसाब से नहीं चल रहा, तो मैं उस दिन शांति से बैठना पसंद करता हूँ। जबरदस्ती की एंट्री ही लॉस का कारण बनती है।
जरूरी बात: चार्ट को रटना बंद करें और उसे महसूस करना शुरू करें। जब आप कैंडल की साइकोलॉजी समझ जाएंगे, तो ट्रेडिंग आपके लिए खेल बन जाएगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें