Trading mein ₹5000 se monthly income possible hai? (In hindi)


"सभी भाइयों बहनों का स्वागत है मेरे ब्लॉग पर" 

क्या सिर्फ ₹5,000 की छोटी रकम (Small Capital) से शेयर मार्केट या ऑप्शन ट्रेडिंग करके हर महीने एक बंधी-बंधाई इनकम (Monthly Income) कमाई जा सकती है? यह एक ऐसा सवाल है जो हर उस नए ट्रेडर के दिमाग में आता है जो मार्केट में कदम रखता है। इंटरनेट पर आपको ऐसे कई वीडियो मिल जाएंगे जो दावा करते हैं कि ₹5,000 को कुछ ही दिनों में लाखों में बदलें, लेकिन आज हम इसकी असली हकीकत (Reality) को समझेंगे। 

1. उम्मीद हकीकत (Expectation vs Reality)

 नए ट्रेडर्स की सबसे बड़ी गलती यह होती है कि वे ₹5,000 लेकर आते हैं और सोचते हैं कि वे रोज़ का ₹1,000 या ₹2,000 कमा लेंगे। यानी वे अपने पैसे को हर हफ्ते डबल करना चाहते हैं। 

शेयर मार्केट में इसे "जुआ" (Gambling) कहा जाता है। हकीकत यह है कि अगर आप ₹5,000 पर महीने का 10% से 20% (यानी ₹500 से ₹1,000) भी कंसिस्टेंट कमा रहे हैं, तो आप एक बेहतरीन ट्रेडर हैं। बड़े-बड़े इनवेस्टर्स भी साल का 15-20% ही कमा पाते हैं।

 2. ₹5,000 कैपिटल की सीमाएं (Limitations) 

जब आपके पास सिर्फ ₹5,000 होते हैं, तो आपके पास गलतियों की गुंजाइश बहुत कम होती है:

• सीमित लॉट साइज: आप ऑप्शन ट्रेडिंग में सिर्फ 1 लॉट से ही ट्रेड कर सकते हैं। 

• ब्रोकरेज का असर: हर ट्रेड पर ₹40 से ₹50 का ब्रोकरेज और टैक्स लगता है। अगर आप दिन में 3-4 गलत ट्रेड ले लेते हैं, तो आपका आधा प्रॉफिट सिर्फ ब्रोकरेज में चला जाएगा। 

• ओवर-ट्रेडिंग का खतरा: छोटा कैपिटल होने के कारण जब लॉस होता है, तो ट्रेडर उसे तुरंत रिकवर करने के चक्कर में ओवर-ट्रेडिंग करने लगता है, जिससे पूरा ₹5,000 एक ही दिन में साफ हो सकता है। 

3. रिस्क मैनेजमेंट है सबसे ज़रूरी (Risk Management) 

अगर आप ₹5,000 से सच में लंबे समय तक टिकना चाहते हैं, तो आपको "रिस्क टू रिवॉर्ड रेशियो" को समझना होगा। 

• आपका एक ट्रेड में रिस्क हमेशा फिक्स होना चाहिए (जैसे अधिकतम ₹100 से ₹150 का लॉस)। 

• जब आपका लॉस का स्टॉप लॉस (SL) हिट हो जाए, तो चुपचाप मार्केट से बाहर हो जाएं। लालच या गुस्से में आकर मार्केट से लड़ें नहीं। 

जरूरी बात: तो क्या ₹5,000 से मंथली इनकम पॉसिबल है? हाँ, बिल्कुल पॉसिबल है, लेकिन शुरुआत में यह इनकम बहुत छोटी होगी। ₹5,000 का इस्तेमाल हर महीने घर खर्च चलाने के लिए नहीं, बल्कि ट्रेडिंग सीखने और अपने अनुशासन (Discipline) को मजबूत करने के लिए किया जाना चाहिए। जब आप इस छोटे कैपिटल से लगातार 3 महीने प्रॉफिट में रहने लगेंगे, तब आप अपना कैपिटल बढ़ा सकते हैं।

 🎯 यह भी पढ़ें: क्या आप जानना चाहते हैं कि गिरते हुए मार्केट में कैंडलस्टिक पैटर्न्स को देखकर मार्केट के अप या डाउन होने का सही अंदाज़ा कैसे लगाएं? हमारी यह कड़क पोस्ट ज़रूर पढ़ें👇 

Candlesticks petterns in hindi

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Candlesticks pettern को कैसे समझे in hindi

मार्केट का ट्रेंड कैसे पहचानें in hindi

Stock market trading diary by shyam trader