क्या हर ग्रीन कैंडल बाइंग का सिग्नल होती है? (ट्रेडिंग का सच in hindi)


(राम राम भाइयों और बहनों स्वागत है आपका मेरे ब्लॉग पर)

आज मन हुआ कि आपसे वो बात शेयर करूँ जो मैंने अपने ट्रेडिंग के सफर में सीखी है। जब हम ट्रेडिंग शुरू करते हैं, तो सबसे पहले क्या देखते हैं? कैंडल का रंग। "अरे, हरी कैंडल बन रही है, मतलब मार्केट ऊपर जा रहा है, चलो खरीद लो!" – ये वो गलती है जो मैंने भी की है और मुझे पता है कि आपमें से बहुत से लोग अभी भी यही कर रहे होंगे।

मेरा अनुभव: शुरुआत में मैं भी यहीं करता था शुरुआत में मुझे लगता था कि चार्ट पर हर हरी कैंडल 'बाइंग' का मौका है। लेकिन जितनी बार मैंने सिर्फ 'रंग' देखकर ट्रेड लिया, उतनी ही बार मार्केट ने मुझे ट्रैप किया। हरी कैंडल बनी, मैंने खरीदा, और अगले ही पल मार्केट धड़ाम! बाद में समझ आया कि ट्रेडिंग सिर्फ रंगों का खेल नहीं है, ये 'लेवल्स' और 'साइकोलॉजी' का खेल है। चार्ट पर दिख रहा हर 'हरा रंग' मुनाफा नहीं देता।

हम कहाँ फंस जाते हैं?(मार्केट का सबसे बड़ा जाल):

1. ऑपरेटर्स का जाल (The Trap): कई बार मार्केट जब अपने रेजिस्टेंस (Resistance) के पास होता है, तो वहां एक बढ़िया हरी कैंडल बनाई जाती है। क्यों? ताकि हम जैसे छोटे ट्रेडर्स को लगे कि 'ब्रेकआउट' हो रहा है और हम FOMO में एंट्री ले लें। जैसे ही हम फंसते हैं, वो बड़े खिलाडी अपनी पोजीशन काट देते हैं। इसे ही तो 'बुल ट्रैप' (Bull Trap) कहते हैं।

2. वॉल्यूम (Volume) का खेल: मैंने ये नोटिस किया है कि अगर हरी कैंडल बन रही है लेकिन वॉल्यूम गायब है, तो वो कैंडल किसी काम की नहीं है। वो बस दिखावा है। असली ताकत वही है जहाँ कैंडल के साथ-साथ वॉल्यूम भी तगड़ा हो।

3. सही जगह की पहचान (Context): अगर मार्केट ओवरऑल गिर रहा है, तो बीच में छोटी-छोटी हरी कैंडल तो बनेंगी ही, लेकिन वो 'रिवर्सल' नहीं होतीं। असली बाइंग तो तब है जब वो अपने मजबूत 'सपोर्ट' (Support) के पास दिखे।

अब मैं क्या करता हूँ?

अब मैं रंग देखकर नहीं, बल्कि ये देखता हूँ कि:

• क्या कैंडल किसी मजबूत सपोर्ट के पास है?क्या

•  वॉल्यूम का सपोर्ट मिल रहा है?

• क्या पिछला ट्रेंड क्या कह रहा है?

सीधी बात:

रंगों के भरोसे बैठोगे तो मार्केट आपको कभी नहीं चलने देगा। अपनी आँखों को 'रंगों' से हटाकर 'लेवल्स' पर लगाओ। चार्ट को पढ़ना सीखो, उसे सिर्फ देखना बंद करो। मुझे उम्मीद है कि जो गलती मैंने की, आप वो नहीं दोहराएंगे। क्या आपने भी चार्ट पर ऐसी कोई 'हरी कैंडल' देखकर नुकसान उठाया है? नीचे कमेंट में बताओ, देखते हैं कौन-कौन इस जाल में फंसा है!

ये भी पढ़ें:जब मार्केट बहुत ज्यादा ऊपर चला जाए तो ट्रेड ले या नहीं 🤔जानिए

⚠️ अस्वीकरण (Disclaimer):इस ब्लॉग पोस्ट में दी गई जानकारी केवल शैक्षिक (Educational) उद्देश्यों के लिए है। ट्रेडिंग में जोखिम होता है, और मैं कोई सेबी (SEBI) पंजीकृत सलाहकार नहीं हूँ। कोई भी ट्रेड लेने से पहले अपनी खुद की रिसर्च जरूर करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह लें। मार्केट में होने वाले किसी भी नुकसान के लिए मैं जिम्मेदार नहीं हूँ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Candlesticks pettern को कैसे समझे in hindi

मार्केट का ट्रेंड कैसे पहचानें in hindi

Stock market trading diary by shyam trader