Support Resistance Breakout Kya Hota Hai (in hindi)

राम राम दोस्तों! ट्रेडिंग में 'सपोर्ट' और 'रेजिस्टेंस' के बाद जो सबसे खतरनाक और प्रॉफिटेबल चीज है, वो है ब्रेकआउट (Breakout)। 


ब्रेकआउट क्या है?

जब मार्केट बार-बार किसी रेजिस्टेंस लेवल से टकराकर नीचे आ रहा हो, और अचानक एक बड़ी कैंडल के साथ उस रेजिस्टेंस को तोड़कर ऊपर निकल जाए—इसे ही 'ब्रेकआउट' कहते हैं। सपोर्ट के नीचे तोड़ने पर इसे 'ब्रेकडाउन' (Breakdown) कहते हैं। 👇

Resistance Breakout

(👆Resistance Breakout 👆)


असली ब्रेकआउट की पहचान कैसे करें? (3 गोल्डन रूल्स) 

• वॉल्यूम (Volume) देखें: अगर कैंडल बड़ी है लेकिन वॉल्यूम कम है, तो यह 'फेक आउट' (Fake-out) हो सकता है। हमेशा ध्यान रखें कि ब्रेकआउट वाली कैंडल के नीचे वॉल्यूम का बार (Volume Bar) सबसे ऊंचा होना चाहिए। 

• कैंडल क्लोजिंग: जल्दबाजी में कभी एंट्री न लें। कैंडल को लाइन के ऊपर पूरी तरह क्लोज होने दें।

• रीटेस्ट (Retest) का इंतज़ार: सबसे सुरक्षित ट्रेडर वो है जो ब्रेकआउट के बाद मार्केट को वापस उस लाइन को छूने (Retest) का इंतज़ार करता है। जब वहां से मार्केट फिर ऊपर मुड़ने लगे, तब एंट्री लेना सबसे बेस्ट होता है।

 सावधानी: बिना किसी कन्फर्मेशन के ब्रेकआउट पर ट्रेड न लें, क्योंकि बाजार अक्सर नए ट्रेडर्स को लालच देकर फंसाता है। धैर्य रखें, और सही सेटअप का इंतज़ार करें। 

ये भी जरूर पढ़ें 👇 

Support and Resistance Kaise Draw Kare (in hindi)

Support resistance की सबसे बड़ी गलतियां और उनसे कैसे बचें (in hindi)

सपोर्ट और रेजिस्टेंस से ट्रेडिंग कैसे करें? (Trading with Support and Resistance in hindi)

Trading me Support Resistance Indicator Kaise Use Kare (in hindi)

Disclaimer:ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ