सपोर्ट और रेजिस्टेंस से ट्रेडिंग कैसे करें? (Trading with Support and Resistance in hindi)

राम राम दोस्तों! पिछली पोस्ट में हमने सीखा था कि सपोर्ट और रेजिस्टेंस की लाइन कैसे खींचते हैं। अब सवाल आता है कि इन लाइन्स पर असली 'BUY' या 'SELL' का ट्रेड कब लेना है? बहुत से लोग लाइन को छूते ही ट्रेड ले लेते हैं और फंस जाते हैं, लेकिन आज हम सही तरीका समझेंगे।


1. सपोर्ट (Support) पर ट्रेड कैसे करें?

जब मार्केट गिरते हुए अपनी सपोर्ट लाइन के पास आता है, तो वहां 'धैर्य' रखना सबसे जरूरी है। तुरंत खरीदारी न करें। 

• वहां देखो कि क्या कोई 'बुलिश कैंडल' (जैसे हैमर या बुलिश एंगल्फिंग) बन रही है?

• अगर सपोर्ट पर ऐसी कोई मज़बूत कैंडल बनती है, तो यह संकेत है कि वहां से खरीदारी (Buy) आने वाली है। 

2. रेजिस्टेंस (Resistance) पर क्या करें? 

जब मार्केट ऊपर जाते हुए अपनी रेजिस्टेंस लाइन को छूता है, तो वहां से गिरने की संभावना बढ़ जाती है। 

• रेजिस्टेंस पर पहुँचकर अगर कैंडल की रफ़्तार धीमी हो जाए या वहां कोई 'बेयरिश कैंडल' बने, तो वहां आप अपनी पोजीशन से बाहर निकल सकते हैं (Profit Booking)। 

ट्रेडिंग के लिए 3 जरूरी नियम (Rule): 

• कंफर्मेशन का इंतज़ार: लाइन को बस टच करने से ट्रेड न लें, कैंडल को क्लोज होने दें। 

• स्टॉप लॉस (Stop Loss): हमेशा सपोर्ट लाइन के थोड़ा सा नीचे स्टॉप लॉस रखें। अगर मार्केट सपोर्ट तोड़ दे, तो बिना ज्यादा सोचे बाहर निकल जाना ही समझदारी है। 

• ट्रेंड के साथ चलें: अगर मार्केट का ओवरऑल ट्रेंड 'डाउन' है, तो सपोर्ट पर बहुत बड़ी उम्मीद न रखें।

ये भी जरूर पढ़ें 👇 

Support and Resistance Kaise Draw Kare (in hindi)

Support resistance की सबसे बड़ी गलतियां और उनसे कैसे बचें (in hindi)

Support Resistance Breakout Kya Hota Hai (in hindi)

Trading me Support Resistance Indicator Kaise Use Kare (in hindi)

Disclaimer:इस ब्लॉग पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्यों (educational purposes) के लिए है और यह मेरी व्यक्तिगत ट्रेडिंग डायरी और अनुभव पर आधारित है। शेयर बाजार में निवेश और ट्रेडिंग में वित्तीय जोखिम होता है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले कृपया अपनी खुद की रिसर्च करें या अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। मेरे द्वारा साझा किए गए किसी भी लेवल या तरीके से होने वाले किसी भी नफे या नुकसान के लिए 'shyam trader' जिम्मेदार नहीं होगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ